संजय योगी, हिसार शीर्षक पढ़कर आपको थोड़ा अटपटा जरूर लगा होगा लेकिन शत-प्रतिशत सत्य है कि दामाद को रिटायर हुए लंबा समय हो गया है लेकिन सास अभी अपनी सेवाएं दे रही है। यह कारनामा हो रहा है हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में। विवि में यह पहला मामला नहीं है बल्कि ऐसे कई कर्मचारियों को नौकरी से इस्तीफे देने पड़े हैं। सूत्रों के अनुसार विवि के पटेल नगर निवासी शीला देवी एग्रोनोमी विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत है। स्थाई होने से पहले शीला देवी विवि में अस्थाई कर्मचारी के रूप में कार्य करती थी। 1993 में विवि द्वारा बड़ी संख्या में अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया गया था। शीला देवी का दामाद हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक था और सिरसा में तैनात था। हरियाणा पुलिस का यह कर्मचारी काफी पहले रिटायर हो चुका है जबकि शीला देवी की सेवानिवृत्ति में अभी आठ माह बाकी है। सास व दामाद की उम्र में दस वर्ष से भी कम का अंतर है। अब उम्र में इतना कम अंतर होना किसी को पच नहीं रहा है। सूत्रों का कहना है कि अगर अन्य कर्मचारियों की सर्विस बुक खंगाली जाए तो विवि में ऐसे कई मामले सामने आ सकते हैं।
No comments:
Post a Comment